फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Locks hanging due to lack of staff at six health and wellness centers

छह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्टाफ की कमी से लटके ताले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging due to lack of staff at six health and wellness centers
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर माह करोड़ों रुपये खर्च रही है। इसी दिशा में गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के छह गांवों में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर स्टाफ की तैनाती नहीं होने की वजह से उन पर ताले लटके हुए हैं। जिससे गांव में सेंटर होने के बावजूद भी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

सेहत महकमे ने गांवों के लोगों की नब्ज टटोलने व सही परामर्श मुहैया कराने के उद्देश्य से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए थे। इसका मुख्य उद्देश्य गांव के सभी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच मुहैया कराने के साथ ही गंभीर रोगों वाले मरीजों की पहचान करना है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) व एएनएम तैनात रहती है लेकिन गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के छह गांवों में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्टाफ की तैनाती नहीं होने से ताले लटके हुए हैं। ग्रामीण उनका लाभ नहीं ले पा रहे है। गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर होने के बावजूद भी मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र गांवों में सभी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं मुहैया कराने के लिए 21 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इनमें ओगपुरा, शीतला सराय दड़ियाल, पथरा, पोरारा, काई मुस्तकम, जयतौली, रुखालू, चंदनकोटा, गंगा चोली, छपना, रहरई, मंगरौला, खुर्तियां, दौरारा, सिमथला, खरपड़ी, सिरसा गुर्जर, ढबारसी, बुराबली, तलावड़ा आदि गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बने हुए हैं। जिनमें सिमथला, खरपड़ी, तलाबडा, ढबारसी, सिरसा गुर्जर, बुराबली में बने हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर स्टाफ की तैनाती नहीं हुई है। जबकि अन्य सभी सेंटरों पर स्टाफ की तैनाती काफी समय पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के छह गांवों में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्टाफ की कमी की वजह से बंद पड़े हैं। जिसके बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही सेंटरों पर स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
सौरभ त्यागी, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी, रहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed