{"_id":"6afa153b9141f927120531b5","slug":"local-products-to-gain-recognition-alongside-the-dholak-at-the-tigri-fair-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-177901-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मेले में ढोलक के साथ स्थानीय उत्पादों को मिलेगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मेले में ढोलक के साथ स्थानीय उत्पादों को मिलेगी पहचान
विज्ञापन
अमरोहा। ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में इस बार श्रद्धालुओं को आस्था और संस्कृति के साथ अमरोहा के स्थानीय उत्पादों से भी रूबरू कराया जाएगा। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत गंगा किनारे लकड़ी से बने उत्पादों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें अमरोहा की मशहूर ढोलक प्रमुख आकर्षण होगी। इसके अलावा स्थानीय व्यंजन और कपड़ों के स्टॉल भी सजेंगे।
इसका उद्देश्य लाखों श्रद्धालुओं को स्थानीय उत्पादों से जोड़ने के साथ कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराना है।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि शनिवार को गढ़ गंगा मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिले में तैयार होने वाले उत्पादों और सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाने को कहा था। इसके बाद तिगरी मेले में भी स्थानीय उत्पादों को प्रमुखता देने की तैयारी की गई है।
25 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले को छह जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा। सुरक्षा के लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए 24 घाट बनाए गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर करीब 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस तरह मेला स्थानीय उत्पादों, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मंच देगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगी सांस्कृतिक महफिल
मेले में इशिता विश्वकर्मा, हेमंत बृजवासी और धीरेंद्र पांडे समेत कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस बार पहली बार भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है। इससे मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आकर्षण बढ़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
किसानों को आधुनिक खेती और योजनाओं की मिलेगी जानकारी
मेले में कृषि प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें गन्ने की खेती और आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन होगा। किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अटल पेंशन योजना समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मेले में पहली बार होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
तिगरी गंगा मेले में इस बार श्रद्धालुओं को पहली बार श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर मिलेगा। मेले में गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भागवत कथा का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि इस बार मेले में पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के साथ कथा श्रवण और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव भी मिलेगा।
मेला अवधि: 15 से 25 नवंबर
मुख्य स्नान पर्व: 24 नवंबर, कार्तिक पूर्णिमा
श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या: करीब 40 लाख
मेला क्षेत्र: 3600 बीघा जमीन में
सुरक्षा व्यवस्था: करीब 4000 पुलिसकर्मी
जोन 6, सेक्टर-25
स्नान के लिए घाट: 24
..........