फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lintel of under-construction house collapses; three dead including a mother and son and six injured.

Amroha News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, मां-बेटे समेत तीन की मौत, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lintel of under-construction house collapses; three dead including a mother and son and six injured.
सैदनगली(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर डूंगर में बृहस्पतिवार दोपहर किसान के निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे उसके नीचे बैठे परिवार के लोग और रिश्तेदार मलबे में दब गए। हादसे में किसान की बेटी मीना (26), नाती जसप्रीत (02) और सास सुमरती (65) की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान मुरारी अपने खेत में नया मकान बनवा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे मकान के लिंटर की ढलाई पूरी हुई थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, जिससे परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बचाव के लिए निर्माणाधीन मकान के लिंटर के नीचे बैठकर खाना खाने लगे। तभी अचानक लिंटर भरभराकर नीचे गिर पड़ा और सभी उसके मलबे में दब गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे नौ लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में मुरारी की बेटी मीना, दो वर्षीय नाती जसप्रीत और सास सुमरती की मौत हो गई। वहीं दामाद शिव कुमार, नाती नवीन, ससुर केशवराम, बेटा प्रशांत, भतीजा शिवम और ग्रामीण रवि घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया मृतकों के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सभी एसडीएम को बरसात के मौसम में किसी भी मकान का लिंटर नहीं डालने देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed