फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Licenses of three fertilizer sellers suspended, report filed against one

Amroha News: तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, एक के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 08 May 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 08 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Licenses of three fertilizer sellers suspended, report filed against one
अमरोहा। जिले में अप्रैल से यूरिया और डीएपी उर्वरक की बिक्री में पिछले साल की अपेक्षा अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। जिसकी लगातार निगरानी केंद्र और राज्य स्तर सरकार की ओर से की जा रही है लेकिन जनपद में अवैध और अधिक उर्वरक विक्रय के मामले में 18 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर गठित ब्लॉक स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की ओर से संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग करने के लिए बैठक की जा रही हैं। एक किसान को एक अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक प्रति हेक्टेयर सात बैग यूरिया और पांच बैग डीएपी उर्वरक विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया खाद की ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन

इस मामले में तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त और एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को निर्धारित दर पर उनकी जोत के आधार और फसल की संस्तुति के आधार पर ही नियमानुसार उर्वरकों का विक्रय किया जाए। अगर विक्रय में किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed