फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd in amroha

शहजादपुर के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ

Fri, 03 Mar 2017 11:53 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
leoperd in amroha
चीता - फोटो : ANI
अमरोहा वन प्रभाग के शहजादपुर गांव के जंगल में 17 फरवरी को दो शावक मिलने के 14 दिन बाद तेंदुआ देखा गया। सिंचाई कर रहे लोगों ने खेतों से गुजरते हुए तेंदुए को देखा, जिससे उनमें दहशत है। सूचना पर भी वन कर्मचारी या अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


शहजादपुर गांव निवासी मोनिका शुक्रवार सुबह छह बजे खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसे तेंदुआ पड़ोस के खेत में दिखा। मोनिका ने तेंदुआ होने की जानकारी गांव में दी। इस पर लोग खेत पर पहुंचे। काफी देर तक देेखते रहे, लेकिन तेंदुआ नहीं दिखा। लोगों को भरोसा नहीं हुआ कि तेंदुआ था।
विज्ञापन


अपराह्न तीन बजे गांव की साक्षी खेत में सिंचाई कर रही थी। इसी दौरान उसे भी तेंदुआ दिखाई दिया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग फिर जंगल में पहुंचे। ग्रामीणों ने खेतों में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। गांव के ही गजेंद्र सिंह शाम छह बजे खेत पर फसलों की सिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक उनकी नजर दूर खेतों में खड़े तेंदुए पर पड़ी। गजेंद्र ने गांव में जाकर बताया, जिस पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। सूचना पर भी वन कर्मचारी या अफसर गांव में नहीं पहुुंचा। इस संबंध में डीएफओ और वन क्षेत्राधिकारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। 



गांव के जंगल में मिले थे शावक 
17 फरवरी की अपराह्न साढ़े तीन बजे शहजादपुर गांव के जंगल में तेंदुए के दो शावक  पाए गए थे। वन विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने लापरवाही का परिचय देते हुए जंगल में मादा तेंदुए की खोजबीन नहीं की थी, जो कि पास के खेेतों में ही छिपी थी। शावकों को वन विभाग के कर्मचारी रेंज कार्यालय ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद शावकों को कानपुर प्राणी उद्यान भेज दिया गया। उधर बच्चों के वियोग में मादा तेंदुआ खेतों में भटकती रही। कई दिन तक उसके गुर्राने की आवाज सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed