फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leoperd

तेंदुए ने चकनवाला में नील गाय पर किया हमला, शोर होने पर भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
leoperd
गजरौला। कई दिन की खामोशी के बाद खादर में तेंदुए की दहशत फिर तारी हो गई है। गांव चकनवाला में पैंटूल पुल के निकट खेत में तेंदुए ने नील गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया। नील गाय के रंभाने की आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़े तो तेंदुआ उसे जख्मी हालत में छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर खेतों में उसकी तलाश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। शनिवार की शाम को गांव चकनवाला निवासी अंकुर, हितेश, सूरज, डालचंद, होराम आदि खेतों पर काम कर रहे थे। इनके खेत रामगंगा पोषक नहर पर लगे पैंटून पुल के पास हैं। इनके मुताबिक पास ही नील गाय के जोर से रंभाने की आवाजें सुनकर वे लाटी-डंडे और फावड़े लेकर शोर मचाते हुए उस ओर भागे तो तेंदुआ नील गाय तो जख्मी हालत में छोड़कर भाग निकला। नील गाय बुरी तरह घायल मिली। इसके बाद ग्रामीण तेंदुए की तलाश में आसपास के खेतों में घुस गए लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed