{"_id":"6ab195c19401ed4bbb058c4d","slug":"leopard-spotted-with-cub-in-mango-orchard-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173578-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आम के बाग में शावक के साथ दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आम के बाग में शावक के साथ दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
नौगावां सादात। बलवापुर-कर्रार नगर मार्ग पर सोमवार सुबह आम के बाग में शावक के साथ तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तेंदुए को देखा तो रास्ते से ही कस्बे की ओर लौट गए। आबादी के करीब तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में हमले का डर है।
सोमवार सुबह करीब छह बजे हैदर हुसैन, मोहम्मद महशर, पप्पू जाटव और शबाब हैदर समेत कई लोग मार्ग पर टहलने निकले थे। इसी दौरान डॉ. परवेज अख्तर के आम के बाग में तेंदुआ और उसका शावक दिखाई दिया।
दोनों लोगों से अधिक दूरी पर नहीं थे। तेंदुए को देखकर लोग आगे बढ़ने के बजाय लौट गए। लोगों के मुताबिक कस्बे से सटे गांवों और खेतों में पहले भी तेंदुए की मौजूदगी सामने आ चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने, तेंदुए की तलाश और जरूरत पर पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मार्ग से स्कूली बच्चों और किसानों की आवाजाही रहती है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि विभागीय टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।