फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard spotted in Shahpur Buzurg, panic spreads

Amroha News: शाहपुर बुजुर्ग में दिखा तेंदुआ, दहशत

Sun, 05 Oct 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Shahpur Buzurg, panic spreads
गजराैला (अमरोहा)। शाहपुर बुजुर्ग गांव में क्रिकेट खेलते समय युवाओं ने तेंदुए व शावक देखने का दावा किया है। सूचना पर वन दरोगा व वन रक्षक गांव पहुंचे और खेतों में तेंदुए की तलाश की, लेकिन तेंदुआ व शावक नहीं मिले। वन दरोगा का कहना है कि तेंदुए के पदचिह्न मिलने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन



यकबगड़ी न्यायपंचायत का गांव शाहपुर बुजुर्ग हाईवे से खादगुर्जर मार्ग पर पड़ता है। बृहस्पतिवार शाम गांव के युवक मंदिर के निकट मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। युवकों ने तेंदुआ व शावक देखा। वह गन्ने के खेतों से निकल कर दूसरे खेतों में घुस गए। युवाओं ने गांव के लोगों को सूचना दी। वह लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। खेतों में भी कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ या शावक नजर नहीं आया। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को वन दरोगा संतोष कुमार व वन रक्षक शाह आलम गांव में पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने खेतों में कांबिंग भी की। वन दरोगा का कहना है कि दस दिन पूर्व तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया था। बृहस्पतिवार की शाम भी देखे जाने का दावा किया। वह मौके पर गए। कोई निशान तेंदुए या शावक के नहीं मिले। वह रविवार को ग्रामीणों के साथ खेतों में कांबिंग करेंगे। तेंदुए और शावक होने के पुष्ट संकेत मिलने पर पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed