{"_id":"67c0b20ea9f197194d04c9d4","slug":"leopard-seen-on-atrasi-hasanpur-road-people-in-panic-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-135137-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अतरासी-हसनपुर रोड पर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अतरासी-हसनपुर रोड पर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Fri, 28 Feb 2025 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर-अतरासी रोड पर तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सड़क पार करते तेंदुए को देखकर राहगीर उल्टे पांव भाग निकले। सूचना पर स्थानीय लोग उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था, लेकिन वह गायब हो गया। वन विभाग के अधिकारी पिंजरा लगाने की बात कहकर लाैट गए।
अतरासी गांव के रहने वाले याकूब और मुजम्मिल बुधवार की रात बाइक से हसनपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह अतरासी से एक किलोमीटर दूर मैरिज हॉल के सामने पहुंचे, तभी उन्होंने रास्ता पार कर रहे तेंदुए को देखा। मोटरसाइकिल की लाइट की रोशनी पड़ते ही तेंदुआ सड़क पर रुक गया।
तेंदुए को देखकर याकूब और मुजम्मिल के होश उड़ गए। दोनों ही अपनी बाइक वापस कर वहां से भाग निकले। इस दौरान हसनपुर और अतरासी की तरफ से आने वाले राहगीरों ने अपने वाहन रोक लिए। मुजम्मिल और याकूब ने सड़क पर तेंदुआ होने की बात गांव के लोगों को बताई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग लाठी डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले तेंदुआ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तेंदुआ की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।