फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen in brick kiln premises, forest department installed cage, villagers in panic

Amroha News: ईंट भट्ठा परिसर में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा, दहशत में ग्रामीण

Sun, 25 May 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in brick kiln premises, forest department installed cage, villagers in panic
नौगांवा सादात। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब तेंदुआ दाऊद सराय गांव के पास बंद ईंट भट्ठा परिसर में देखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने छानबीन की। पंद्रह घंटे की मशक्कत के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दाऊद सराय किसान महावीर सिंह का परिवार रहता है। उनका खेत गांव के नजदीक करीब छह साल से बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे महावीर सिंह अपने खेत पर गए थे। तभी उन्होंने ईंट भट्ठा परिसर में तेंदुए को घूमते हुए देखा। तेंदुए को देखकर किसान महावीर सिंह घबरा गए और उल्टे पांव गांव लौट आए। यहां उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुआ होने की जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर ईंट भट्ठे को घेर लिया और मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएफओ एसपी सिंह के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंद़ुए को पकड़ने के लिए ईंट भट्ठा परिसर में पिंजरा लगाया। पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से हटा दिया। करीब पंद्रह घंटे तक ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर डटे रहे, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। चर्चा है कि तेंदुआ ईंट भट्ठे में छिप कर बैठ गया है। जबकि वन विभाग की टीम तेंदुए के बाहर आने का इंतजार करते रहे। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने की बात कही है। लेकिन हकीकत में तेंदुआ वहां है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पिंजरा लगाया गया है और सुरक्षा के लिहाज से वन कर्मियों की ड्यूटी में लगाई गई है। जिसमें एक टीम दिन और एक टीम रात में गश्त करेगी।
विज्ञापन

---------------------
क्षेत्र के कई गांवों में है तेंदुए की दस्तक
मंडी धनौरा। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुए की दस्तक बनी हुई है। तेंदुए के खौफ से ग्रामीण खेतोें में जाने से डर रहे हैं। क्षेत्र के गांव टोनिया माफी, देहरा कादर बख्श, सैरकपुर, लाडनपुर, चुचैला खुर्द, हिरनाखेड़ी, मलकपुर आदि गांवों में कई बार तेंदुआ देखा गया है। करीब एक माह पहले ग्राम देहरा कादर बख्श में तेंदुए ने केसरी सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। उसके बाद ग्राम महमदी में मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ एक निजी डिग्री कॉलेज में घुस गई थी। पीलीभीत से आई वन विभाग की टीम ने बेहोश कर एक शावक व मादा तेंदुआ को पकड़ा था। वन विभाग ने क्षेत्र के गांवों में तेंदुए की लगातार आवक के मद्देनजर दो अतिरिक्त पिंजरे स्थानीय रेंज कार्यालय को उपलब्ध कराए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed