फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard seen crossing Amroha-Nauganwa road

Amroha News: अमरोहा-नौगांवा रोड पार करते हुए दिखा तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen crossing Amroha-Nauganwa road
अमरोहा। पिछले एक सप्ताह से नौगांवा सादात क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब अमरोहा-नौगांवा सादात रोड पार करते हुए तेंदुआ देखा गया। इसके बाद दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। करीब दस मिनट तक तेंदुआ सड़क किनारे घुमता रहा। आम के बाग में तेंदुए के जाने के बाद लोग गंतव्य के रवाना हुए। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुआ पवन की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे नौगांवा सादात कस्बे के रहने वाले कय्यूम अली अपनी पत्नी अफरोज के साथ अमरोहा से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बादशाहपुर गांव के सामने पहुंची तभी अचानक तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर सड़क पार करने लगा। बाइक की हेडलाइट की रोशनी में तेंदुए को देखकर कय्यूम अली ने तुरंत ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पीछे से आ रही कार सवार लोगों को तेंदुआ होने की जानकारी दी। इसके बाद एक के बाद एक वाहन रुकते चले गए और सड़क पर लंबी लाइन लग गई। तेंदूआ करीब दस मिनट तक सड़क किनारे खड़े पेड़ों में टहलता रहा। बड़ी संख्या में लोग कार से उतर आए और शौर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद तेंदुआ आम के बाग में घुस गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा ने बताया कि नौगांवा क्षेत्र में तेंदुए के होने की जानकारी मिल रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed