फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard roaming in the village, forest worker disappears after setting up the cage

Amroha News: गांव में घूम रहा तेंदुआ, पिंजरा लगाकर वनकर्मी गायब

Wed, 11 Jun 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Leopard roaming in the village, forest worker disappears after setting up the cage
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

जंगल में दिखने वाला तेंदुआ अब कुतुबपुर हमीदपुर की आबादी तक पहुंच गया है। सोमवार रात भी तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव में घरों के आसपास देखा गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह गन्ने के खेत में छिप गया।
उधर, हैरत की बात यह है कि वन कर्मियों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे तो लगा दिए है, लेकिन उनमें शिकार नहीं बांधे गए हैं। पिंजरा लगाने के बाद वनकर्मी भी गायब है। जबकि, निगरानी के लिए गांव में वन विभाग की टीमें तैनात की गई थीं। दहशतजदा ग्रामीण खेतों की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। शनिवार को हुई तेंदुए की मौत के बाद भी 24 घंटे में दूसरी बार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत बनी हुई है। वह अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। टमाटर की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे कुतुबपुर हमीदपुर गांव के किसानों पर शनिवार सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया था। एक-एक कर तेंदुए के निशाने पर आकर छह लोग घायल हो गए थे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से तेंदुए को इस हद तक पीटा था कि उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद रविवार को वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए की हत्या में नामजद तीन लोगों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रविवार सुबह भी खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने एक और तेंदुआ दो शावकों के साथ घूमते देखा था। इसके बाद सोमवार की रात गांव ही ब्रह्मपाल का परिवार घर के आंगन में सो रहा था। रात करीब दो बजे तेंदुआ उनके घर के पास तक पहुंच गया। इस दौरान उनकी पत्नी बच्चों को लेकर कमरे में कैद हो गई और शोर मचा दिया।

दहशतजदा ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो तेंदुआ गन्ने में खेत में छिप गया। लगातार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण खेतों पर नहीं जा रहे हैं। उन्हें फैसल बर्बाद होने का दुख है। किसान संजय कुमार सैनी ने बताया कि तेंदुए की दहशत के कारण उनकी चार बीघा टमाटर की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। तेंदुए ने गांव के छह लोगों को घायल कर दिया, वन विभाग के अधिकारियों ने तीन लोगों को जेल भिजवा दिया। तेंदुए की मौत कैसे हुई किसी को नहीं पता, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को फंसा दिया। समय पर सिंचाई नहीं होने पर टमाटर की खेती बर्बाद हो गई। उसकी लागत भी नहीं लौट कर आएगी। कुतुबपुर हमीदपुर के सटे मोहनपुर शुमाली, जमना, कैलबकरी के ग्रामीणों को भी तेंदुए का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed