फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard hunts calf, villagers in panic

Amroha News: तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, दहशत में ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard hunts calf, villagers in panic
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बनी है। अब डिडौली क्षेत्र के शहबाजपुर खुर्द गांव के जंगल में चरते समय तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। घटना के बाद से ग्रामीणों दहशत है। वन विभाग के अफसरों को मामले की जानकारी दी गई है।
गांव शहबाजपुर खुर्द निवासी किसान रोहताश सिंह शनिवार को शेखूपुर गुर्जर मार्ग स्थित नहर के पास जंगल में पशु चरा रहे थे। इस बीच तेंदुआ गन्ने के खेत से निकाला और पशुओं के झुंड में शामिल बछड़े को दबोचकर ले गया। तेंदुए के बछड़े को घसीटते हुए ले जाते हुए देख किसान के होश उड़ गए। किसान के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी शोर मचाया लेकिन, तेंदुआ बछड़े को घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन

किसान रोहताश सिंह के बेटे सुंदरलाल ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीण के साथ काफी देर तक तेंदुए को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुआ कई बार गांव के आसपास देखा गया है। अब तेंदुआ पशुओं का शिकार करने लगा है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों से समूह बनाकर जंगल में जाने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों ने गोवंशीय पशु पर हमला कर मार डाला

गजरौला। मानसरोवर कॉलोनी के पास सड़क पर घूम रहे गोवंशीय पशु पर खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। मोहल्ले में एक छुट्टा बछिया घूमती रहती थी। शाम करीब 5.30 बजे कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसे झाड़ियों में खींचकर ले गया, जहां उसे मारकर खाने लगे। काफी देर बाद झाड़ियों से कुछ कुत्ते बाहर आए, जिनके मुंह पर खून लगा था। लोगों ने झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े थे। घटना से लोग दहशत में है। उन्होंने पालिका प्रशासन से खूंखार कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed