{"_id":"6668aaf93a3565487d0f5d24","slug":"leopard-hunted-two-goats-in-pakhraula-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-120173-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पखरौला में तेंदुए ने दो बकरियों का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पखरौला में तेंदुए ने दो बकरियों का किया शिकार
विज्ञापन
गजरौला। पखरौला गांव में तेंदुए ने दो बकरियों को निवाला बना लिया। मौके पर ही दोनों को खा गया। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। वन विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी या अधिकारी गांव में नहीं गया। जिससे ग्रामीणों में रोष है।
गांव निवासी दीपा मेवाती किसान हैं। उनके बेटे सऊदी अरब में रहते हैं। उनका घर गांव में अंदर की तरफ है। वह सोमवार की रात गेट लगाकर आंगन में सो गए। बकरी बराबर में बंध रही थीं। किसी समय दीवार कूद कर तेंदुआ घर में आया। बराबर में सो रहे घर स्वामी को भनक नहीं लगी। तेंदुआ दो बकरियों को मार कर खा गया। सुबह दीपा मेवाती सोकर उठे। बकरी मौके पर नहीं मिलीं। उनके खूंटे के बराबर में खून बिखरा हुआ था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ ने बकरियों को निवाला बना दिया। जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष है। वन विभाग के एसडीओ विमल भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने टीम को गांवों में गश्त करने और कांबिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
-- -- --