फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard found dead on a tree, death due to electric shock

Amroha News: पेड़ पर मृत मिला तेंदुआ, करंट से बताई मौत

Thu, 06 Nov 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 06 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard found dead on a tree, death due to electric shock
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव कपसुवा में नर तेंदुए की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसका शव बुधवार सुबह करीब 11 बजे पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुए की उम्र करीब पांच साल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की पुष्टि हुई है। चार दिन में क्षेत्र में दो तेंदुओं की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन


गांव डींगरा व कपसुवा के बीच रामगंगा पोषक नहर किनारे बुधवार सुबह पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को वहां जाने से मना कर दिया। कुछ ही देर में तेंदुए के पेड़ पर चढ़ने की सूचना आसपास के गांवों में फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वनकर्मी भी पहुंचे।
विज्ञापन


काफी देर तक हलचल न होने पर वनकर्मी उसके पास पहुुंचे तो देखा कि तेंदुए की मौत हो चुकी है। इस पर वनकर्मियों ने शव को नीचे उतारा। तेंदुए का पंजा झुलसा था। डिप्टी रेंजर मनोज चौधरी ने बताया कि बंदर का शिकार करते समय तेंदुआ पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिस पेड़ पर तेंदुआ मिला है। वह सिरस का पेड़ है और उसका तना गीला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से तेंदुए की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार दिन में दो तेंदुओं की मौत

चार दिन में दो तेंदुओं की मौत हो चुकी है। बीते शनिवार को एक नर तेंदुआ गांव आजमपुर निवासी ईश्वरचंद के खेत में मरा पड़ा मिला था। उसके दाएं पंजे पर घाव का निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत संक्रमण की वजह से होने की पुष्टि हुई थी। बुधवार को कपसुवा गांव में पेड़ पर तेंदुआ मृत हालत में मिला। करीब तीन माह पहले भी क्षेत्र के गांव देहरा चक में एक तेंदुआ मरा पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed