{"_id":"5ecc18938ebc3e907149c3f6","slug":"leopard-fell-in-a-well-in-adampur-jpnagar-news-mbd3503141105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर क्षेत्र में कुएं में गिरा तेंदुआ, पकड़ने को बिछाया जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर क्षेत्र में कुएं में गिरा तेंदुआ, पकड़ने को बिछाया जाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर में रविवार को दो ग्रामीणों पर हमला कर घायल करने वाला तेंदुआ सोमवार को जंगल में एक सूखे कुएं में गिर गया। सूचना मिलने ही वन अफसरों की टीम मौके पर पहुंच गई। कुएं के ऊपर जाल बिछाया गया ताकि तेंदुआ भाग न जाए। ट्रैंक्विलाइजर गन एक्सपर्ट की मदद से शाम करीब साढ़े पांच बजे बेहोश करके तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला गया। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी रही।
रविवार की सुबह गांव मुबारिजपुर निवासी नेमचंद सिंह के बाहरी छोर पर बने घर की छत पर तेेंदुआ चढ़ गया था। तेंदुए की जानकारी होने पर लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण तेंदुए को भगाने के लिए उसके करीब पहुंचे तो झपट्टा मारकर तेंदुए ने गांव के ही केवल सिंह व हरचरन सिंह को घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल में एक गन्ने के खेत में घुसते हुए देख लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। देर शाम तक वन विभाग की टीम व ग्रामीण तेंदुए की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार को सुबह होते ही ग्रामीणों से उसी गन्ने के खेत को फिर घेर लिया, जिसमें तेंदुआ घुसा था। करीब सुबह साढ़े सात बजे दहाड़ मारता हुआ तेंदुआ वहां से भागने की लगा। इसी बीच तेंदुआ खचेड़ू के खेत में पंद्रह फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। इसके बाद कुएं को चारों तरफ से घेर लिया। वन विभाग की टीम ने कुएं पर ऊपर से जाल लगा दिया, ताकि वह भाग ना जाए। सूचना मिलने पर डीएफओ रमेश चंद, वन क्षेत्राधिकारी सुभाष चौधरी टीम के साथ पहुंचे। शाम करीब साढ़े पांच बजे आगरा से बुलाई गई ट्रैंक्विलाइजर गन एक्सपर्ट टीम की मदद से तेंदुए को बेहोश करके बाहर निकाला गया।
तेंदुए के खौफ में दहशत में गुजरी ग्रामीणों की रात
हसनपुर। तेंदुए के खौफ की वजह से रविवार की रात दहशत में गुजरी। ग्रामीण रातभर सो नहीं पाए। बारी-बारी से पहरा देते रहे। ग्रामीण अपने घर की छतों से टार्च से जंगल में तेंदुए को देखने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
गांव निवासी व भारतीय किसान यूनियन भानू गंगेश्वरी के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कुमार का कहना है कि रविवार की रात दहशत में गुजरी। लोगों को सुबह होने का इंतजार रहा। मुुबारिजपुर के अलावा गांव सलारा, हाजीपुर, ख्वाजेपुर, दढियाल, गुरैठा, जीवपुर आदि गांव के ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत रही।
कुएं में गिरकर घायल हुआ तेंदुआ
हसनपुर। कुएं में गिरकर तेंदुआ घायल हो गया। करीब पंद्रह फीट गहरे कुएं में गिरने से तेंदुए को अंदरूनी चोटें आईं हैं। डीएफओ रमेशचंद ने बताया कि कुएं में गिरने के बाद तेंदुआ बार-बार बाहर निकलने की कोशिश करता रहा। कुएं की दीवार पक्की होने की वजह से उसके पंजे फिसलते रहे, जिससे पंजों में मामूली चोट आई है। कुएं में गर्मी अधिक होने की वजह से भी वह अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। हालांकि कुएं में पानी डालकर तेंदुए को पानी भी पिलाने की कोशिश की गई।
- आदमपुर के जंगल में गांव मुबारिजपुर के नजदीक एक कुएं में नर तेंदुआ गिर गया था। उसे ट्रैंक्विलाइजर गन एक्सपर्ट की टीम की मदद से बाहर निकाला गया। तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। तेंदुए के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही उसे जंगल में छोड़ने पर विचार किया जाएगा। रमेशचंद, डीएफओ अमरोहा।