फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard enters villager's house in Milk Akhtiyarpur

Amroha News: मिलक अख्तियारपुर में ग्रामीण के घर में घुसा तेंदुआ

Thu, 05 Feb 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard enters villager's house in Milk Akhtiyarpur
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार है। बुधवार की शाम गांव मिलक अख्तियारपुर निवासी एक ग्रामीण के कमरे में घुस गया। घर के बाहर खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए तो तेंदुआ कमरे से निकलकर खेत में छिप गया। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन

गांव मिलक अख्तियारपुर निवासी रूप सिंह का मकान गांव से बाहर खेत में बना है। बुधवार की शाम रूप सिंह व उनका बेटा भीम सिंह खेत में काम कर रहे थे। जबकि पत्नी पड़ोस में ही रहने वाले अपने जेठ के घर गई हुई थीं। घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश का मकान भी रूप सिंह के पास ही है। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े चार बजे एक तेंदुआ रूप सिंह के घर के कमरे में घुस गया। तेंदुए को घर में घुसते हुए देखकर वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तो तेंदुआ कमरे से निकलकर पास के गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। करीब एक माह पहले तेंदुए ने पास के ही गांव फौलादपुर में एक कुत्ते को निवाला बना लिया था। ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश सिंह ने इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी को जानकारी देते हुए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed