{"_id":"6ac9472340cf99f2aa0cdc14","slug":"leopard-dies-in-a-territorial-clash-six-wounds-found-on-its-neck-and-back-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175099-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आपसी संघर्ष में हुई तेंदुए की मौत, गर्दन और पीठ पर मिले छह घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आपसी संघर्ष में हुई तेंदुए की मौत, गर्दन और पीठ पर मिले छह घाव
विज्ञापन
अमरोहा। नौगावां सादात के आम के बाग में मिले नर तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका है। शुक्रवार को तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। गर्दन पर पंजों के चार और पीठ पर दांतों के दो निशान मिले। शव सड़-गल जाने के कारण मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नौगावां सादात कस्बे से सटे मुशाहिद अली के आम के बाग में बृहस्पतिवार को तेंदुए का शव मिला था। आसपास दूसरे तेंदुए के पंजों के निशान मिलने पर आपसी संघर्ष की आशंका जताई गई थी।
डिप्टी सीवीओ डॉ. नीले ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष थी। शव सड़ने के कारण बिसरा सुरक्षित रखने में भी परेशानी हुई। चोटों से दूसरे तेंदुए के हमले की आशंका है। यह भी संभव है कि दो से अधिक तेंदुओं ने हमला किया हो।
विज्ञापन
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम पैनल में डिप्टी सीवीओ डॉ. नीले, डॉ. पुष्पेंद्र और डॉ. रामवीर शामिल रहे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जटी वन परिसर में शव जला दिया गया।