फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured Nilgai, villagers frightened

Amroha News: तेंदुए ने नीलगाय को बनाया निवाला, ग्रामीण भयभीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured Nilgai, villagers frightened
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले में तेंदुआ देखे जाने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। अब तेंदुए ने नीलगाय को निवाला बना लिया। वहीं, रजबपुर में चर्च के पास कब्र बिज्जू देखकर बच्चों ने तेंदुए का शोर मचा दिया। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी सचिन कुमार शुक्रवार शाम खेत पर चारा लेने गए थे। उन्होंने गन्ने के खेत से तेंदुए को निकलते देखा। जिससे उनके होश उड़ गए। वह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लेकर उसी स्थान पर पहुंचे जहां तेंदुआ देखा गया था। आसपास तलाशने पर गन्ने के खेत में नीलगाय के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने ही नीलगाय का शिकार किया है। तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

वहीं, रजबपुर स्थित चर्च के परिसर में बरगद का पेड़ है। शुक्रवार शाम वहां बच्चे खेल रहे थे। तभी बरगद के पेड़ के पास स्थित झाड़ियों में हलचल हुई तो बच्चे तेंदुए आने का शोर दिया। इस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तो झाड़ियों में कब्र बिज्जू था। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। वहीं, डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed