फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured a calf in a mango orchard

Amroha News: आम के बाग में तेंदुए ने बछिया को बनाया निवाला

Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a calf in a mango orchard
अमरोहा। तेंदुए ने अब शिकार के लिए गांवों को छोड़कर शहर की ओर रूख कर लिया है। बृहस्पतिवार शाम मोहल्ला अहमद नगर से सटे बाग में तेंदुए ने बछिया को अपना शिकार बना लिया। तलाश करने पर बछिया के अवशेष बाग से कुछ दूरी पर कीचड़ में मिले। तेंदुए की आमद से मोहल्ले के लोगों में तहशत है। वन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

घटना कांठ रोड स्थित मोहल्ला अहमद नगर की है। यहां से गोशाला की तरफ जाने वाले रास्ते पर आबादी के बीच शेख तंबाकू वालों का एक आम का बाग है। बृहस्पतिवार शाम मोहल्ले में रहने वाले इरशाद पहलवान पशुओं को बाग में चरा रहे थे। इनमें एक बछिया घास चरते समय बाग के आखिरी छोर पर पहुंच गई। उसी दौरान तेंदुए ने बछिया का शिकार कर लिया। दिन छिपने पर घर जाने के इरादे से जब इरशाद ने पशुओं को घर ले जाना शुरू किया तो बछिया गायब मिली।
विज्ञापन

बाग में काफी तलाश किया लेकिन बछिया का कहीं कुछ पता नहीं चला। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। तलाश के बीच बाग से कुछ दूरी पर बछिया के अवशेष पड़े मिले जो कीचड़ में सने हुए थे। लोगों के मुताबिक पास में तेंदुए के पंजे के निशान भी थे। घटना के बाद से लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed