फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard climbed a tree, ran away when cornered

अमरोहा : पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, घेरने पर भागा

Wed, 15 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Leopard climbed a tree, ran away when cornered
कैलसा (अमरोहा)। ग्राम पंचायत मिलक पापड़ी में सोमवार रात करीब आठ बजे एक ग्रामीण ने आम के बाग में पेड़ पर तेंदुआ बैठा देखा। कुछ देर बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंची। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया लेकिन इस बीच तेंदुआ एक पेड़ से दूसरे होता हुआ भाग गया।।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे मिलक पापड़ी गांव का एक युवक आम के बाग के पास से गुजर रहा था। इस बीच उसकी नजर पेड़ से नीचे लटक रही तेंदुए की पूंछ पर पड़ी। उसने टॉर्च से देखा तो तेंदुआ पेड़ पर बैठा था जिससे देख वह सहम गया। इसके बाद युवक गांव पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर बाग में पहुंचे और तेंदुए को तलाश किया। सूचना पर नन्हेड़ा चौकी से पुलिस भी पहुंची। वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम पिंजरा के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पांच घंटे बाद एक पेड़ से दूसरे होते हुआ भागा
ग्रामीणों की मदद से पिंजरा पेड़ के नजदीक लगाकर घंटों कड़ी मशक्कत की गई लेकिन तेंदुआ पेड़ से नहीं उतरा। आसपास के गांव वाले भी इकट्ठा हो गए। रात करीब एक बजे खुद को घिरता देख तेंदुआ एक पेड़ से दूसरा पेड़ होता हुआ बाग से बाहर निकाल गया और ग्राम चकिया के खेतों की तरफ भाग गया। लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उसका पीछा किया लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। पिंजरा भी खाली रह गया। वन विभाग की टीम मौके से खाली हाथ लौट गई ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed