फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard came in front of bike on Guldiya Road, panic

Amroha News: गुलड़िया रोड पर बाइक के सामने आया तेंदुआ, दहशत

Sat, 08 Feb 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Leopard came in front of bike on Guldiya Road, panic
अमरोहा। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब गुलड़िया रोड पर बाइक के सामने तेंदुआ आ गया। लाइट की रोशनी में तेंदुआ दिखाई देते ही बाइक सवार युवकों के होश उड़ गए। उन्होंने भागकर जान बचाई। सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा होकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही तेंदुआ जंगल में छिप गया। वहीं, तेंदुआ देखे जाने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के दानिशमंदान निवासी अब्दुल्ला और तौहीद बाइक से बृहस्पतिवार रात आठ बजे काफूरपुर की ओर से अमरोहा लौट रहे थे। उनकी बाइक गुलड़िया गांव के पास पहुंची, तभी उन्होंने रास्ता पार कर रहे तेंदुए को देखा। बाइक की लाइट में तेंदुआ साफ दिखाई दे रहा था। तेंदुआ देखकर अब्दुल्ला व तौहीद ने बाइक वापस मोड़ दी और भाग निकले। उन्होंने आसपास के लोगों इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था, लेकिन तेंदुआ नहीं मिली। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। डीएफओ एसपी सिंह ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed