फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacks farmer riding a bicycle

Amroha News: साइकिल से जा रहे किसान पर तेंदुए का हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer riding a bicycle
मंडी धनौरा। ग्राम शहजादपुर में बृहस्पतिवार सुबह खेत से साइकिल से घर लौट रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान की बाजू पर पंजा लगने से वह घायल हो गया। साहस का परिचय देते हुए किसान ने अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से तेंदुए पर वार कर खुद को बचाया, जिसके बाद तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में जाकर छिप गया।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। गांव निवासी चुनमुन बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने खेत से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले से वह साइकिल समेत नीचे गिर पड़े और उनकी बाजू पर तेंदुए का पंजा लग गया। घायल होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कुल्हाड़ी से तेंदुए पर वार किया।
विज्ञापन

इससे तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन चुनमुन को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू की। रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों से खेतों में अकेले नहीं जाने की अपील की गई। वन विभाग ने किसान चुनमुन के घर एकत्र हुए ग्रामीणों को तेंदुए से बचने के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed