फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacked the youth, serious

कले युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked the youth, serious
लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गर्दन पर पंजा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा होने पर भीड़ जुट गई। तेंदुआ भी भाग गया। वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जंगल में तलाश किया लेकिन असफल रहे। वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगाया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को सतर्कता बरतने की लिए कहा गया है।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के निजामपुर सेंदरी गांव का है। यहां पर किसान हरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा सुनील रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे सुनील लघुशंका करने के लिए घर से बाहर करीब 20 मीटर दूर चला गया। यहां रास्ते के दोनों तरफ गन्ने के खेत हैं। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने सुनील पर हमला कर दिया। गर्दन पर पंजा लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह सुनील मौके से भागा और शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन सुनील को जिला अस्पताल ले गए। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया। वन विभाग की टीम और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में तेंदुए को तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि निजामपुर सेंदरी के जंगल में पिंजरा लगाया गया है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। तेंदुए को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed