फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   leopard attacked the couple

Amroha News: खेत में काम कर रहे दंपती पर तेंदुए ने किया हमला, पत्नी घायल

Sun, 13 Aug 2023 11:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
leopard attacked the couple
मंडी धनौरा। क्षेत्र के कई गांवों में एक बार फिर से तेंदुए की दहशत है। इस बार तेंदुआ इंसानों पर हमला कर रहा है। रविवार की दोपहर क्षेत्र के गांव माेहम्मदपुर लोहर्रा में खेत पर काम कर रहे दंपती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पहले तेंदुए ने पति पर हमला किया। उसके दरांती मारने पर तेंदुए ने उसकी पत्नी मधु की गर्दन पर पंजा मार दिया। तेंदुए के हमले में मधु घायल हो गई। शनिवार की रात क्षेत्र के गांव मलकपुर भूड़ शुमाली में भी बाइक से घर लौट रहे एक पशु चिकित्सक पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुए ने उसकी बाइक को भी गिरा दिया था। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेतों पर अकेला न जाए। ग्राम मोहम्मदपुर लोहर्रा में वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में काम्बिंग की। वहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम मोहम्मदपुर लोहर्रा निवासी बिटटू अपनी पत्नी मधु के साथ रविवार की दोपहर करीब एक बजे अपने खेत में गन्ने की पत्ती छीलने गया था। अचानक खेत में छिपे तेंदुए ने बिटटू पर हमला कर दिया। उसके हाथ पर तेंदुए का पंजा लगा। बिटटू ने दरांती मार कर उसे भगाने का प्रयास किया तो तेंदुए ने मधु की गर्दन पर पंजे से वार किया। उसका दुपट्टा तेंदुए के मुंह में आ गया। वह उसे लेकर खेत पर छुप गया। ग्रामीण के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन दरोगा राकेश कुमार कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुुंच गए। तेंदुए की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं लगा। राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेतों पर अकेला न जाएं। तेंदुए के इंसानों पर हमलावर होने से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र के गांव मलकपुर भूड़ में नीरज त्यागी पर हमला कर घायल कर दिया। नीरज त्यागी शनिवार की रात एक पशु का उपचार कर बाइक से गांव लौट रहे थे। तेंदुए ने उनकी बाइक भी गिरा दी। उसके पेट पर तेंदुए के पंजे के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed