फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacked Nilgai, injured

Amroha News: तेंदुए ने नीलगाय पर किया हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked Nilgai, injured
आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव साथलपुर बीच मड़ैया के जंगल में रविवार रात तेंदुए ने नीलगाय पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल नीलगाय का उपचार करवाया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजवीर सिंह जाटव का घर गांव के बाहरी छोर पर है। राजवीर सिंह जाटव का कहना है कि रविवार की रात करीब 11 बजे पशुशाला में बंध रहे बकरे के पास तेंदुआ आया। लेकिन घर में जाग होने पर तेंदुआ भाग गया। इसके बाद पास के खेतों में तेंदुए ने नीलगाय पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। सोमवार की सुबह को नीलगाय निजी विद्यालय के पीछे घायल अवस्था में मिली। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल नीलगाय को कब्जे में करके उसका उपचार शुरू कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाए। तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन दरोगा सुमित कुमार का कहना है कि तेंदुए की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed