फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attacked farmer working in the field

खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked farmer working in the field
Leopard attacked farmer working in the field - फोटो : JPNAGAR
देहात थाना क्षेत्र के पचखोरा गांव निवासी किसान शनिवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहा था, तभी उसके ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले भागकर मौके पर पहुंचे, इस दौरान तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन

ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडा लेकर तेंदुए को गन्ने के खेत में घेर लिया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम के काफी प्रयास करने के बाद भी तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। घायल किसान को परिवार के सदस्य उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे घर भेजा।
विज्ञापन

घायल किसान सरवीर सिंह अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी है, शनिवार की सुबह वह खेत पहुंचकर काम में लग गया। परिजनों की मानें तो काम करने में मशगुल किसान सरवीर पर अचानक तेंदुए ने हमला किया। इस दौरान सरवीर सिंह घायल हुए और जान बचाने के लिए शोर मचाने लगें। इसका परिणाम रहा कि आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भाग कर मौके पर पहुंचे, इस बीच तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। थोड़ी देर में लाठी-डंडों से लैस होकर लोगों की बड़ी भीड़ मौके पर पहुंची, साथ ही गन्ने के खेत को घेर ली। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने तेंदुएं की खोजबीन की, लेकिन घंटो प्रयास के बाद भी तेंदुए का कही कोई पता नहीं चला। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके चलते तेंदुआ वहां से निकल गया। तेंदुए के दस्तक के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताते चले बीते दिनों दिनों इस क्षेत्र से तीन तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बछरायूं के गांव बाखरपुर में शनिवार की शाम तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देेखकर तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया। लाठी डंडे हाथ में लिए ग्रामीणों ने खेत को घेर रखा है। ग्राम प्रधान ने वन क्षेत्राधिकारी को सूचना कर दी है।

बाखरपुर गांव के प्रधान देशपाल बिटटू के खेत में उनका नौकर राम सिंह शनिवार की शाम लगभग छह बजे काम कर रहा था। अचानक कुछ ही दूरी पर एक तेंदुए पर राम की नजर गई तो वह बुरी तरह सहम गया। तेंदुआ भी राम की ओर देख रहा था। तेंदुए को देखकर राम सिंह ने गांव की ओर दौड़ लगा दी। उसने ग्राम प्रधान को फोन पर तेंदुआ होने की सूचना दी। ग्राम प्रधान तमाम ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंचे। उनको देखकर तेंदुआ गन्ने के खेत के भीतर घुस गया। ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया था। ग्राम प्रधान देशपाल सिंह ने बताया कि तेंदुआ गन्ने के खेत से निकल ग्राम कुआखेड़ा को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक अन्य खेत में घुस गया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी को तेंदुआ होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed