फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard attack on a woman cutting grass in the forest

जंगल में घास काट रही महिला पर तेंदुए का हमला, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Leopard attack on a woman cutting grass in the forest
अमरोहा। जंगल में घास काटने गई महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुआ से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर कांबिंग की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटना से क्षेत्र में दहशत फैली है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थानाक्षेत्र के भुड़िया मिलक की है। यहां पर देवराज सिंह का परिवार रहता है। शनिवार को उनकी पत्नी मुनेश देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल से घास काटने गई थीं। मुनेश देवी गांव निवासी फुरसत अली के खेत में घास काट रही थीं। जबकि अन्य महिलाएं पास के दूसरे खेत में थीं। तभी मुनेश देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उनके शरीर कई जगह से नोंच लिया। मुनेश की चीख निकल गई। शोर सुनकर महिलाएं उनकी तरफ दौड़ी तो तेंदुआ भाग निकला। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। हाथों में लाठी डंडे लेकर गन्ने के खेत में कांबिंग की, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मुनेश देवी को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घटना से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने घटना के बारे में वन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी एनके जोशी ने घटना के संबंध में जानकारी से इनकार किया है। कहा कि टीम भेज कर मामले की जांच कराएंगे। बता दें कि आठ मई को मिलक भुडिया के पास स्थित गांव बुढ़ेरना के जंगल में तेंदुआ के तीन शावक मिले थे। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर शावक कब्जे में ले लिए थे। उसके बाद रात को जंगल में उनकी निगरानी की थी। शनिवार को महिला पर हमला करने की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। गांव बुढ़ेरना, भुड़िया मिलक, चकिया, सिहाली, सुल्तानपुर, अदलपुर, झनकपुरी, कोठीपुरा, नन्हेड़ा अलियारपुर समेत कई गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed