{"_id":"6922205956902d880201e4bb","slug":"lekhpal-suspended-for-negligence-in-sir-work-notice-to-five-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-152006-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एसआईआर कार्य में लापरवाही पर \nलेखपाल निलंबित, पांच को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एसआईआर कार्य में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित, पांच को नोटिस
Sun, 23 Nov 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया, जबकि पांच लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही एक बीएलओ के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने बताया कि राजपुर के लेखपाल वृतपाल सिंह की ड्यूटी एसआईआर अभियान में हसनपुर विधानसभा के बूथ संख्या 351 से 361 तक पर्यवेक्षक के रूप में लगाई गई थी। शनिवार को इन सभी बूथों पर निरीक्षण किया गया तो पर्यवेक्षक लेखपाल वृतपाल सिंह किसी भी बूथ पर उपस्थित नहीं मिले। वृतपाल सिंह ने अपने क्षेत्र में बीएलओ के कार्य का सत्यापन एवं फार्मों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा सका। वृतपाल सिंह को कार्यों में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने निलंबित किया गया है। इसके अलावा लापरवाही बरतने पर राजस्व लेखपाल हरिओम राणा, शंकर सैनी, विवेक गौड, हेमंत कुमार, कामेश्वर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद