{"_id":"671d1eefd2aa4181d706c6dc","slug":"lekhpal-sat-on-strike-in-the-police-station-against-the-police-blocked-the-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-128255-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस के खिलाफ थाने में धरने पर बैठे लेखपाल, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस के खिलाफ थाने में धरने पर बैठे लेखपाल, लगाया जाम
Sat, 26 Oct 2024 10:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। तहसील के लेखपालों ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सड़क पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके बिजनौर रोड जाम कर दिया। थाने के गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिसकर्मी और लेखपालों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। देर शाम एसडीएम और सीओ ने समझा कर आक्रोशित लेखपालों को शांत कराया। लेखपाल संघ ने आरोपी पुलिस कर्मियों का तबादला होने तक हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
शनिवार दोपहर नौगांवा सादात तहसीलदार लकी सिंह के निर्देश पर कस्बे में तैनात लेखपाल पीतांबर सिंह ने मिट्टी से भरा हुआ ट्रैक्टर पकड़ा था। इस दौरान ट्रैक्टर के चालक ने मिट्टी उठाने की अनुमति दिखाई। जिसके बाद तहसीलदार ने मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राली को थाने में खड़ा कर जांच करने की बात कही। आरोप है कि जैसे ही लेखपाल पीतांबर सिंह ट्रैक्टर को नौगांवा सादात थाने में खड़ा करने पहुंचे तो यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता कर की। इसके बाद लेखपालों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने थाने के बाहर मिट्टी ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा करके बिजनौर रोड जाम कर दिया। बाद में थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। आरोपी पुलिस कर्मियों के तबादले की मांग की। जानकारी मिलते ही तहसीलदार लकी सिंह मौके पर पहुंच गईं और गलत रवैये को लेकर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इस दौरान काफी देर तक पुलिसकर्मियों और लेखपालों के बीच नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित लेखपाल आरोपी पुलिस कर्मियों के तबादले की जिद पर अड़े गए। सूचना मिलते ही एसडीएम बृजपाल सिंह और सीओ अभिषेक कुमार मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक आक्रोशित लेखपालों को समझ कर शांत किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष परवेज आलम ने आरोपी पुलिसकर्मियों को थाने से हटाने तक हड़ताल करने की चेतावनी दी है।