फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   lease ask to cleaning

सफाईकर्मी का टीके से क्या मतलब, प्लीज सफाई के बारे में पूछिए

Wed, 21 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 21 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
lease ask to cleaning
संविदा सफाईकर्मी के पद के लिए साक्षात्कार देने आए युवा सफाई करते हुए। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
मंडी धनौरा नगर पालिका में सफाईकर्मी पद के लिए इंटरव्यू के दौरान एक अभ्यर्थी के जवाब ने अफसरों को सकते में डाल दिया। दरअसल, एक महिला अभ्यर्थी से पैनल में शामिल अफसर ने पूछ लिया कि, बच्चों को टीकाकरण में कितने टीके लगाए जाते हैं।
विज्ञापन


फिर क्या था, अभ्यर्थी ने उल्टे सवाल कर दिया कि, सफाईकर्मी का टीके से क्या मतलब? मैं सफाईकर्मी बनने आई हूं प्लीज सफाई के ही संबंध में पूछिए। इस पर इंटरव्यू पैनल में शामिल अफसर सकते में आ गए। सभी एक पल के लिए चुप्पी साध ली। बाद में कुछ सवाल कर उसे जाने दिया। 
विज्ञापन


दूसरे दिन इंटरव्यू के लिए 157 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें  50 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। इंटरव्यू में 107 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी में शामिल एक महिला अभ्यर्थी से इंटरव्यू में दौरान एक अफसर ने पूछ लिया कि, बच्चों को टीकाकरण में कितने टीके लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिला भड़क गई और सीधे कहा कि आप सफाई के बारे में ही पूछें। संविदा सफाईकर्मी के लिए टीकाकरण से क्या मतलब है। महिला का कहना था कि इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है। सफाई के बारे में बेहतर व विस्तार से जानकारी दे सकती है। इस पर साक्षात्कार लेने वाले अधिकारी चुप्पी साध गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed