फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LB Shastri Cricket Club reached the final

Amroha News: एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब फाइनल में पहुंचा

Sat, 08 Feb 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
LB Shastri Cricket Club reached the final
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच में एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने दो रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नौ फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब की टीम 29.3 ओवर में 215 रनों पर ऑलआउट हो गई। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब के दीपेश ने 59 और बग्गा ने 49 रनों का योगदान दिया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से मोनू ने तीन और सकलेन ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब दिल्ली की टीम निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 213 रन ही बना पाई। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से यश दवास ने 70 और हर्षित ने 90 रनों का योगदान दिया। एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब के अंश और विकास ने दो विकेट लिए। मैच में एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब की टीम ने दो रनों से जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए दीपेश बालियान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर जमाल पाशा, आसिफ खान रहे जबकि स्कॉरिंग सैंडी गुप्ता ने की। कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, अनिल चौहान, भरत, मोहम्मद जुबैर, जावेद पाशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed