{"_id":"68b75eb732a186b7af06e9e7","slug":"lawyers-demonstrated-in-the-collectorate-and-submitted-a-memorandum-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146918-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वकीलों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वकीलों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Wed, 03 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एडीएम एफआर को ज्ञापन देते अधिवक्ता व भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष। स्रोत बार
अमरोहा। सदर तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उपनिबंधक कार्यालय को नवीन तहसील परिसर में बनाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम एफआर गरिमा सिंह को सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को 9वें दिन तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व महासचिव सतेंद्र पाल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर कहा कि उप निबंधक कार्यालय का निर्माण नवीन तहसील परिसर गुलड़िया में होना चाहिए। उन्होंने उपनिबंधक कार्यालय नवीन तहसील परिसर से लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी है। बैनामों में पैसों का लेनदेन होता है और कभी भी किसी भी किसान के साथ अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
अधिवक्ताओं के चैंबर्स के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि उपनिबंधक कार्यालय को नवीन तहसील भवन में स्थापित करने की घोषणा तक सभी अधिवक्ता अपनी मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन समय के लिए समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे। प्रदर्शन में राजकुमार सिंह, अशोक चौहान, संजीव कुमार, जयविंदर सिंह, सत्यपाल सिंह, गौरव गोयल, ज्ञानेंद्र मित्तल आदि अधिवक्ता व किसान शामिल रहे।