फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lavkush and Aastha in the race and Navneet first in high jump

Amroha News: दौड़ में लवकुश और आस्था ऊंची कूद में नवनीत प्रथम

Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lavkush and Aastha in the race and Navneet first in high jump
गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में ऊंची कूद लगाता छात्र। संवाद
गजरौला (अमरोहा)। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन 400, 1500 और 5000 मीटर दौड़ में लवकुश, ऊंची व त्रिकूद में नवनीत कौशिक और गोला फेंक में नितेश नागर प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 400 व 1500 मीटर में आस्था व 5000 मीटर में उदिशा और चक्का व गोला फेंक में झलक चाहल ने पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 400 मीटर दौड़ में लवकुश पहले, सलमान दूसरे, 5000 मीटर में लवकुश पहले, रिंकू दूसरे, 15 सौ मीटर में लवकुश पहले व चंकी दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में नवनीत प्रथम, सौरभ द्वितीय, चक्का फेंक में अतुल प्रथम, तैयब मेवाती द्वितीय, त्रिकूद में नवनीत कौशिक प्रथम, सलमान द्वितीय, गोला फेंक में नितेश नागर प्रथम, अनस सैफी द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में आस्था प्रथम, प्राची द्वितीय, 15 सौ मीटर दौड़ में आस्था प्रथम, झलक चाहल द्वितीय, 5000 मीटर दौड़ में उदिशा प्रथम, अनामिका नागर द्वितीय रहीं। चक्का फेंक में झलक चाहल पहले, रोशनी दूसरे, गोला फेंक में झलक चाहल पहले व मुस्कान दूसरे, ऊंची कूद में पायल पहले, साक्षी दूसरे, त्रिकूद में श्वेता पहले व आंचल दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में देवेंद्र कुमार, डॉ. संजीव सागर, डॉ. रामौतार, अमित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डॉ. एमए गौरी, डॉ. प्रोफेसर आईडी सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. चंद्रवीर सिंह, सीमा सिंह, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. संयम मौजूद रहे। क्रीड़ा प्रभारी व शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article