फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Land is not available for open gym in Gajraula

Amroha News: गजरौला में ओपन जिम के लिए नहीं मिल रही जमीन

Fri, 25 Jul 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 25 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Land is not available for open gym in Gajraula
गजरौला (अमरोहा)। नगर में ओपन जिम के लिए जमीन न मिल पाने के कारण लोगों को इसकी सौगात नहीं मिल पा रही है। जिला पंचायत ने अपने पार्क और राजकीय महाविद्यालय ने मैदान में जिम बनाने से इन्कार कर दिया। अब पालिका अन्य स्थान पर जमीन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गजरौला का चयन मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत होने के कारण पालिका ने दो ओपन जिम बनवाने का निर्णय लिया था। इसे पालिका ने अपनी कार्ययोजना में शामिल किया था जिसे डीएम ने मंजूरी दे दी थी। एक ओपन जिम बनाने पर 20 लाख रुपये खर्च होने है। एक ओपन जिम रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान या उसके आसपास व दूसरा अवंतिका पार्क में बनाए जाने का निर्णय गया। पालिका ने इसकी कवायद आगे बढ़ाई लेकिन महाविद्यालय ने रोड़ा अटका दिया। उसने अपने मैदान में जिम बनाने से मना कर दिया। साथ ही पालिका के एक सभासद ने भी महाविद्यालय के मैदान व अवंतिका पार्क में ओपन जिम बनाने का विरोध किया है।
विज्ञापन

उधर, अवंतिका पार्क जिला पंचायत का है। इस पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने ओपन जिम बनाने से इन्कार कर दिया। हालांकि, पार्क के प्रबंधक व सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कौशिक ने अवंतिका धर्मशाला प्रबंध समिति की तरफ से एनओसी तो जारी कर दी थी लेकिन कुछ शर्तों के साथ। इस कारण दोनों स्थानों पर ओपन जिम नहीं बन पा रहा है। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि अब किसी अन्य स्थान पर जमीन तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन















कोट:
नगर पालिका ने उनसे अवंतिका पार्क में ओपन जिम के लिए स्थान मांगा था। उन्होंने रामलीला आदि धार्मिक कार्यक्रम में व्यवधान पैदा न हो, इस शर्त के साथ एनओसी जारी कर दी। - राहुल कौशिक, प्रबंधक अवंतिका धर्मशाला एवं प्रबंध समिति गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed