फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Land apportionment work completed following village surveys; land acquisition to take place soon.

Amroha News: गांवों में सर्वे के बाद अंश निर्धारण का काम पूरा, जल्द होगा भूमि अधिग्रहण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Land apportionment work completed following village surveys; land acquisition to take place soon.
अमरोहा। हरिद्वार एक्सप्रेसवे के लिए हसनपुर और मंडी धनौरा तहसील के 52 गांवों में जमीन खरीद का रास्ता साफ हो गया है। जमीन और परिसंपत्तियों का सर्वे पूरा होने के साथ गाटा संख्या के मिलान और अंश निर्धारण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी है। शुक्रवार से नई सर्किल दरें लागू होने के बाद अब प्रशासन को यूपीडा की तारीख का इंतजार है। तारीख मिलते ही किसानों से बैनामे शुरू होंगे।
विज्ञापन

मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे को हसनपुर में मंगरौला टी-पॉइंट के पास रूखालू गांव के नजदीक हरिद्वार एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाना है। करीब 146.24 किलोमीटर लंबे मार्ग में हसनपुर और मंडी धनौरा के 52 गांवों की जमीन प्रभावित होगी। सर्वे पूरा होने के बाद अब गाटा संख्या और रकबे का समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद जमीन खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मंडी धनौरा क्षेत्र में करीब 1100 किसानों की 354 हेक्टेयर और हसनपुर में करीब 500 किसानों की 175 हेक्टेयर जमीन शामिल है। बैनामे शुरू होते ही परियोजना को मिलेगी रफ्तार : गाटा संख्या के मिलान और अंश निर्धारण का काम पूरा होने के बाद जमीन खरीद परियोजना का सबसे अहम चरण होगा। प्रशासन को यूपीडा की तारीख का इंतजार है। तारीख तय होने के बाद किसानों से बैनामे कराए जाएंगे। जमीन उपलब्ध होने के साथ ही एक्सप्रेसवे निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed