फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lakshman is preparing for UPSC, Lord Rama gives him medicine

Amroha News: लक्ष्मण कर रहे यूपीएससी की तैयारी, प्रभु राम देते हैं दवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Lakshman is preparing for UPSC, Lord Rama gives him medicine
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर के अवंतिका पार्क में चल रही में लक्ष्मण का अभिनय कर रहे गिरधारी यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे तो श्रीराम बने दीपक भारद्वाज भाई के साथ क्लीनिक चलाते है। वहीं, दशरथ और रावण का अभिनय कर रहे सुरेश मथुरा की गोवर्धन सीट से विधायक के भाई है।
अवंतिका पार्क में चल रहे रामलीला महोत्सव में गिर्राज धरण लीला संस्थान श्रीधाम वृंदावन के 20 सदस्यीय कलाकार मंचन कर रहे हैं। श्रीबृजराज राजेश्वरी लीला संस्थान श्रीधाम के स्वामी सुरेश कुमार के बेटे कृष्णा की मंडली है। बीएससी की पढ़ाई कर रहे कृष्णा मंचन में सीता की भूमिका निभाते हैं। वह संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वह जहां का मंचन करने जाते हैं, अपनी किताब भी साथ ले जाते हैं। वहीं, उनके पिता सुरेश कुमार राजा दशरथ और रावण का अभिनय करते है। सुरेश के तहेरे भाई ठाकुर मेघश्याम सिंह मथुरा की गोवर्धन सीट से भाजपा के विधायक हैं।
विज्ञापन

रामलीला के मंचन में लक्ष्मण बने गिरधारी ने बीफार्मा उत्तीर्ण है। वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। मंचन के साथ पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वह जहां मंचन करने जाते हैं, अपना लैपटॉप ले जाना नहीं भूलते। उनका कहना है कि वह अपनी संस्कृति को जीवित रखना और आज की पीढ़ी तक राम, लक्ष्मण के आदर्शों को पहुंचाने के लिए ही मंचन कर रहे हैं। वहीं, शत्रुघ्न की भूमिका निभा रहे मदन 11वीं के छात्र हैं। मंडली में राम का अभिनय दीपक भारद्वाज करते हैं। वह भाई हरिओम शर्मा के साथ गांव में क्लीनिक चलाते हैं। उनका कहना है कि राम के आदर्शों को घर-घर पहुंचाने के लिए रामलीला में राम की भूमिका निभाते हैं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग, महामंत्री विपिन कौशिक का कहना है कि उनके यहां मंचन कर रहे कलाकार अपनी भूमिका से मंचन को जीवंतता प्रदान कर रहे हैं। उनका अभिनय दर्शकों के मन में बस गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दशक से देशभर में संस्कृति काे बढ़ावा दे रही है मंडली
रामलीला मंडली के स्वामी सुरेश कुमार का कहना है कि वह 1974 से रामलीला मंचन कर रहे हैं। अपने दादा और उनके बाद पिता के साथ विभिन्न भूमिका निभाईं। दादा और पिता ने उनसे अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कहा। जिसको पूरा करने के लिए वह और उनके तीन बेटे कृष्णा, गिरधारी और मदन रामलीला में अलग-अलग भूमिका निभा रहे हैं। उनकी संतान रामलीला मंचन में प्रतिभाग कर रही है, यह उन पर भगवान की कृपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed