फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lakhs stolen from aluminium scrap dealer's house

Amroha News: एल्युमिनियम स्क्रैप कारोबारी के घर लाखों की चोरी

Thu, 21 May 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 21 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from aluminium scrap dealer's house
कैलसा। देहात थानाक्षेत्र के फरीदपुर अफजलपुर गांव में मंगलवार देर रात बेखौफ चोरों ने एल्युमिनियम स्क्रैप कारोबारी के घर में धावा बोलकर नकदी और जेवरात समेत करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख आसमान की ओर मोड़ दिया और घर की लाइटें बंद कर दीं, जिससे उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वॉड टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


घटना गांव निवासी दिलशाद अली के घर हुई। उनके बेटे रहमत अली एल्युमिनियम स्क्रैप का कारोबार करते हैं और विभिन्न स्थानों से स्क्रैप खरीदकर मुरादाबाद में बेचते हैं। रहमत अली की पत्नी शाइस्ता की तबीयत खराब होने के कारण उनके साले की लड़की भी घर पर आई हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात परिवार के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। रहमत अली घर की छत पर सोए थे, जबकि उनके पिता दिलशाद अली आंगन में आराम कर रहे थे। वहीं शाइस्ता और उनकी भतीजी घर के भीतर कमरे में थीं। आधी रात के बाद चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। घर में प्रवेश करने से पहले उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों का रुख बदल दिया और लाइटें बंद कर दीं। इसके बाद चोरों ने अलग-अलग कमरों में रखी अलमारियों और संदूकों को खंगाल डाला। रहमत अली के मुताबिक चोर करीब 2.85 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर पड़ोस में रहने वाले आस मोहम्मद और जावेद के घर में भी घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी रहमत अली के कारखाने की तरफ से फरार हो गए। तड़के करीब तीन बजे घर के बाहर कुछ आवाज सुनकर रहमत अली की आंख खुली। जब वह नीचे पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों से नकदी तथा जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर देहात थाना प्रभारी शोकेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बुधवार सुबह एसपी लखन सिंह यादव और सीओ अवधभान भदोरिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया। टीमों ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, हालांकि कुछ दूरी तक जाने के बाद खोजी कुत्ता भी रास्ता भटक गया।

-----------------
घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- अवधभान भदोरिया, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed