{"_id":"6708706e06f4f3fb1909a0fb","slug":"lakhs-of-rupees-were-robbed-from-more-than-ten-shopkeepers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-127339-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दस से अधिक दुकानदारों से लाखों हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दस से अधिक दुकानदारों से लाखों हड़पे
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
एक कंपनी की बैंक शाखा में खाता खुलवाकर दस से अधिक दुकानदारों से लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी। मामले में शाखा के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जोया के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मोबिन व नदीम, मोहल्ला जमा मस्जिद निवासी उमेश पाल व नसीम, सेक्रेटरी कॉलोनी निवासी इमरान, मोहल्ला जमा मस्जिद रोड निवासी सलीम, मोहम्मद अनस व साबिर, रजबपुर थाना क्षेत्र के रामपुर घना निवासी वासिक, डिडौली के कनपुरा निवासी मुजीब, सलामतपुर निवासी रशीद जोया के बाजार में दुकान चलाते हैं। इनके पास रजबपुर क्षेत्र के खाता निवासी सोविंद्र और हसनपुर के दिपपुर गांव निवासी सोनू का आना जाना था। दोनों ने खुद को एक कंपनी की बैंक शाखा का कर्मचारी बताया और शाखा में खाता खुलवाने के साथ रोजाना रुपये जमा करने का झांसा दिया।
बताया कि वह एक साल पूरा होने पर रुपये वापस दे देंगे। इसके बाद दुकानदार सोविंद्र व सोनू को रोजाना 100 से 500 रुपये देने लगे। सोनू व सोविंद्र दुकानदारों को रुपये के बदले रसीद देते थे। खाते में जमा रकम और एजेंट कोड भी होता था। करीब एक साल में मोबिन ने 95 हजार, नदीम ने 1.55 लाख, उमेश ने 54 हजार, नसीम ने 42 हजार, इमरान ने 42 हजार, सलीम ने 46 हजार रुपये, मोहम्मद अनस ने 12 हजार, साबिर ने 81 हजार, वासिक ने 46 हजार, मुजीब ने 78 हजार और राशिद ने साढ़े 23 हजाररुपये जमा किए थे। समय पूरा होने पर उन्होंने सोनू और सोविंद्र से अपने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। 25 सितंबर 2024 के शाम चार बजे दुकानदारों ने सोनू और सोविंद्र से रुपये मांगे तो वह भड़क गए। दोनों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। दुकानदारों ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सोविंद्र और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।