अमरोहा। मजदूरी करके घर लौट रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों में सुनियोजित तरह से हत्या कर शव ट्रैक पर डालने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने का दावा कर रही है।
यह घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में अतरासी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन की है। रजबपुर थानाक्षेत्र के पपसरा गांव में पेशे से किसान चंद्रपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका 22 वर्षीय बेटा राहुल एक राजमिस्त्री के साथ बतौर बेलदारी रोजमर्रा की मजदूरी करता था। सोमवार को राहुल अमरोहा नगर के आवास-विकास में मजदूरी करने आया था। शाम को मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। इस दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उसका शव अतरासी रोड स्थित ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि राहुल दिल्ली की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। उसके जेब में शराब का पव्वा और गुटका मिले थे। राहुल की शिनाख्त उसकी कलाई पर लिखे नाम और गांव के आधार पर हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी थी। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर आ गए थे। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं राहुल के परिजनों में सुनियोजित तरह से हत्या कर शव ट्रैक पर डालने का आरोप लगाया है।