फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   labour died due to current

37 हजार की लाइन में सरिया टकराने से श्रमिक की करंट से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
labour died due to current
गजरौला(अमरोहा)। निर्माणाधीन मकान की छत पर काम के दौरान ऊपर से गुजर रही 37 हजार की हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने से एक मजदूर की झुलसकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर आशा कार्यकत्री पत्नी और मां के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला विजयनगर में रिटायर्ड फौजी मुखराज सिंह का मकान बन रहा है। गांव खादगूजर निवासी मिस्त्री गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे छत पर लिंटर पड़ रहा था। उसने नगर के मोहल्ला तिगरिया भूड़ स्थित कांशीराम कालोनी निवासी दिहाड़ी मजदूर नवीन (32) पुत्र हरिराज से सरिये का छोटा टुकड़ा उठाकर देने को कहा। मिस्त्री के मुताबिक नवीन ने वहीं रखा बड़ा सरिया उठाकर उसे देने चाहा। लंबाई अधिक होने के कारण सरिया ऊपर गुजर रही 37 हजार की लाइन से टकरा गया। इससे नवीन का पैर और शरीर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए दो निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। इसके बाद सीएचसी लेकर आए। यहां अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकत्री पत्नी रिंकी और मां मुन्नी देवी बिलखते हुए वहां आ पहुंचीं। कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed