Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer lost his life in an accident on the highway

Amroha News: हाईवे पर हादसे में मजदूर की जान गई

Sun, 19 Nov 2023 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 19 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Laborer lost his life in an accident on the highway
डिडौली। हाईवे पर हादसे में देहात थानाक्षेत्र के भोकापुरी निवासी मजदूर शैलेंद्र कुमार पाल (25) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार पाल गांव के रहने वाले हरिओम पाल सिंह के बेटे थे। पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र कुमार पाल डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित सीएल गुप्ता फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात फैक्टरी में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ड्यूटी उर्फ वाजिदपुर गांव के सामने पहुंची। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में शैलेंद्र कुमार पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शैलेंद्र कुमार पाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया। मृतक शैलेंद्र कुमार पाल की दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी का नाम सोनम और माता का नाम संतोष देवी है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ तेज में लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed