फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer injured in road accident dies during treatment

सड़क हादसे में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Laborer injured in road accident dies during treatment
कोतवाली क्षेत्र के गांव में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर झकड़ी निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र का परिवार रहता है। शिवलाल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। पांच फरवरी को वह बाइक पर सवार होकर नगलिया मुंशी गांव से बरात में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। नूरपुर खुर्द गांव के पास रास्ते में बिजली के पोल से बाइक टरका गई थी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था। घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया था। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया था। यहां से परिजन मेरठ ले गए। इसके बाद ऋषिकेश में भी उपचार कराया। आर्थिक तंगी एवं हालत में सुधार नहीं होने की वजह से परिजन मंगलवार को उसे घर ले आए थे। बुधवार सुबह को मजदूर ने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटी एवं एक बेटा छोड़ा है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed