{"_id":"6a3ed64aa5ceb804ab005cf4","slug":"laborer-dies-under-suspicious-circumstances-family-suspects-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-166865-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
अमरोहा। ओम नगर कॉलोनी निवासी मजदूर भजनलाल (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह भजनलाल रोज की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच परिवार को सूचना मिली कि दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों व्यक्ति अपनी पहचान बताए बिना वहां से चले गए। भजनलाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि भजनलाल के शरीर पर मिले चोटों के निशान हादसे जैसे नहीं लगते, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। भजनलाल अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि चार बच्चे अभी अविवाहित हैं। परिवार पूरी तरह भजनलान पर निर्भर था। भजनलाल को जिला अस्पताल पहुंचाने वाले दो अज्ञात व्यक्तियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।