फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer dies in road accident after eight months of marriage

Amroha News: शादी के आठ माह बाद सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in road accident after eight months of marriage
आदमपुर। शादी के आठ माह बाद मजदूर की हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलाबड़ा में हरपाल सिंह का परिवार रहता है। हरपाल सिंह का 23 वर्षीय बेटा ओमवीर सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। वह हिमाचल प्रदेश के ऊना में काम करता था। भैया दूज के त्योहार पर बुधवार शाम को ओमवीर सिंह हिमाचल प्रदेश से वापस अपने घर आ रहा था। सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई है। मौत की सूचना से घर में चल रही भैया दूज के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। बताते हैं कि आठ माह पहले ही ओमवीर की शादी हुई थी। पत्नी बबीता का रो-रोकर बुराहाल है। थाना प्रभारी वरुण कुमार का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में युवक की मौत की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed