फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Laborer died due to falling lenter machine during house construction

Amroha: मकान निर्माण के दौरान गिरी लेंटर की मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 05 Apr 2023 07:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Apr 2023 07:48 PM IST
सार

घटना थानाक्षेत्र के गांव भदौरा में बुधवार शाम करीब तीन बजे हुई। बताते हैं कि गांव निवासी यशवीर चौधरी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को लेंटर डाला जा रहा था। इस दौरान मजदूर दीपक (18) पुत्र नन्हे भी काम कर रहा था। इस दौरान अचानक लेंटर की मशीन गिर गई।

विज्ञापन
Laborer died due to falling lenter machine during house construction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमरोहा के सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव भदौरा में मकान निर्माण के दौरान गिरी लेंटर की मशीन की चपेट में आकर 18 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मजदूर पड़ोसी गांव इकौदा का रहने वाला था। परिजन शव को अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन


घटना थानाक्षेत्र के गांव भदौरा में बुधवार शाम करीब तीन बजे हुई। बताते हैं कि गांव निवासी यशवीर चौधरी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को लेंटर डाला जा रहा था। इस दौरान मजदूर दीपक (18) पुत्र नन्हे भी काम कर रहा था। इस दौरान अचानक लेंटर की मशीन गिर गई। जिसकी चपेट में आकर दीपक बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल को चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को अपने साथ ले गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में है। यदि ऐसा हुआ है तो जानकारी की जाएगी। जो भी उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed