{"_id":"6832291d15842173ed010039","slug":"kids-started-the-tractor-while-playing-a-boy-died-when-it-overturned-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140553-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेल-खेल में बच्चों ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, पलटने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेल-खेल में बच्चों ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, पलटने से बालक की मौत
Sun, 25 May 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 25 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव कनेटा की मढैया में दादा की मेंथा फैक्टरी में बच्चों से खेल-खेल में बड़ा हादसा हो गया। वहां खड़े ट्रैक्टर को बच्चों ने स्टार्ट कर दिया, जो खाई में पलट गया। जिसके नीचे दबकर विनीत (10) की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
यह घटना सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव कनेटा की मढैया की है। गांव में किसान पन्नालाल सिंह का परिवार रहता है। पन्नालाल सिंह ने गांव के ही बाहरी छौर पर मेंथा फैक्टरी लगा रखी है। यहां रोजाना पन्नालाल सिंह के परिवार के बच्चे सुबह के समय खेलने के लिए आते थे। शनिवार की सुबह पन्नालाल के बेटे तोताराम का पुत्र विनीत और विनीत का चचेरा भाई अंकुश मेंथा फैक्टरी पर खेल रहे थे।
यहां पर उनका ही एक ट्रैक्टर खड़ा था। बताते हैं कि ट्रैक्टर गियर में था। बच्चों ने ट्रैक्टर पर चढ़कर सेल्फ दबा दिया, जिससे वह स्टार्ट हो गया और स्टार्ट होने के बाद ट्रैक्टर आगे की तरफ दौड़ने लगा। मेंथा फैक्टरी में ईंधन की राख निकालने के लिए खुली हुई खाई में ट्रैक्टर गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर विनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुश घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से विनीत को बाहर निकाला गया। उधर, घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।