{"_id":"602cb27f8ebc3ee91d29c465","slug":"kidnapped-five-year-old-son-of-traders-ransom-demanded-thirty-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: अपहरण किए गए किराना व्यापारी के पांच वर्षीय बेटे की मस्जिद में हत्या, तीस लाख रुपये की मांगी थी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: अपहरण किए गए किराना व्यापारी के पांच वर्षीय बेटे की मस्जिद में हत्या, तीस लाख रुपये की मांगी थी फिरौती
Wed, 17 Feb 2021 01:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के बीलना गांव में अपहरण किए गए पांच वर्षीय बच्चे की मस्जिद के अंदर हत्या कर दी गई। पुलिस मस्जिद में पहुंच गई है। मस्जिद के गेट को बंद कर दिया गया है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
बता दें कि बीलना गांव में किराना व्यापारी के पांच वर्षीय बेटे का मंगलवार की देर शाम अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने लेटर लिखकर तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पूरे रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर 20 लाख नकद और दस लाख के जेवरात मांगे थे। साथ ही पुलिस या अन्य परिजनों को जानकारी देने पर मासूम की हत्या करने की धमकी दी थी।
अपहरण की घटना के बाद पुलिस और परिजनों में हड़कंप मचा गया था। रात में पुलिस ने मुआयना कर फिरौती लेटर को जब्त कर लिया था। बुधवार की सुबह एसपी सुनीति और सीओ सिटी विजय कुमार राना ने मुआयना किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही थी। इसी बीच बच्चे की हत्या कर दी। परिजनों में कोहराम मच गया है।