फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   programe

युवाओं को ग्रामोद्योग दिलाएगा रोजगार

Mon, 21 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Mon, 21 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
programe
कार्यक्रम
जोया मार्ग स्थित शिवानी बैंक्वेट हाल में बतौर मुख्य अतिथि जोनल कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि युवा खादी ग्रामोद्योग से जुड़कर रोजगार सृजन करें उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। क्योंकि आपका विकास ही खादी का विकास है।
विज्ञापन


इस बीच खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के डायरेक्टर एम हुसैन ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए बोर्ड पूरा सहयोग देगा। इससे पहले नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने खादी के माध्यम से रोजगार सृजन की जानकारी दी। विजय त्यागी ने वित्तीय साक्षरता योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


वहीं रणवीर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का ब्योरा रखा, जबकि जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त एसके शर्मा ने खादी ग्रामोद्योग योजनाओं के लिए आवेदन करने पर पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने की। नई इकाई स्थापित करने वाले महेश अग्रवाल, नवीन कुमार, अब्दुल वाहिद, साजिद अली को मुख्यअतिथि ने चेक वितरित किए। कार्यक्रम आयोजक वीर वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, राजीव, कपिल चौधरी विपिन, परमजीत कविराज, राजेंद्र, जगजीत शर्मा, डा. ज्ञानेंद्र सिंह, अतुल जैन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed