{"_id":"6a4d4940f5d88ef3c904f9a4","slug":"kanwar-routes-to-be-repaired-before-the-kanwar-yatra-potholes-are-being-filled-and-unauthorized-cuts-are-being-closed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-167659-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़ यात्रा से पहले दुरुस्त होंगे कांवड़ मार्ग, गड्ढे भरने और अवैध कट किए जा रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़ यात्रा से पहले दुरुस्त होंगे कांवड़ मार्ग, गड्ढे भरने और अवैध कट किए जा रहे बंद
Wed, 08 Jul 2026 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा से पहले दुरुस्त कांवड़ मार्ग दुरुस्त किए जाएंगे और गड्ढे भरने का काम शुरु होगा। हालांकि हाईवे पर अवैध कट बंद किए जा रहे हैं। जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 30 जुलाई से शुरू होने वाली सावन कांवड़ यात्रा को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिन मार्गों से बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर गुजरते हैं, उन सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाएगा। अमरोहा-नूरपुर मार्ग, अमरोहा-संभल मार्ग, गजरौला-हसनपुर मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख कांवड़ मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाएगा।
सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले से होकर हजारों शिवभक्त हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाने की व्यापक योजना तैयार की जा रही है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही जिले के प्रमुख कांवड़ मार्गों का सर्वे कर क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन करने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद मरम्मत और गड्ढा मुक्ति कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क सुधार कार्य शुरू कराए जाएंगे।
इस वर्ष सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान लाखों कांवड़िए गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए निकलेंगे। अमरोहा जनपद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार और ब्रजघाट जाते हैं, वहीं अन्य जिलों के कांवड़िए भी जिले के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जत्थे कई किलोमीटर लंबी दूरी तय करते हैं। इनमें पैदल चलने वाले कांवड़ियों के अलावा डाक कांवड़ और वाहनों के साथ चलने वाले समूह भी शामिल होते हैं। ऐसे में सड़कों की स्थिति बेहतर बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।